{"_id":"56fec2414f1c1b6644f00105","slug":"ram-janaki-temple-priest-attack-stress","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम-जानकी मंदिर के पुजारी पर हमला, तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राम-जानकी मंदिर के पुजारी पर हमला, तनाव
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Sat, 02 Apr 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के भेलसर गांव में रामजानकी-हनुमान मंदिर के पुजारी पर गांव के ही एक वर्ग के लोगों ने शुक्रवार शाम हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुजारी की चीख-पुकार पर पहुंचे लोगों ने उनकी जान बचाई। पुजारी को गंभीर हालत में सीएचसी से लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर किया गया है।
घटना के बाद फोर्स लगा दी गई है। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। पुजारी की ओर से दी गई तहरीर पर नामजद करते हुए दर्जनभर लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
भेलसर गांव में रामजानकी-हनुमान मंदिर है। रोजाना की तरह सुबह-शाम वहां धार्मिक गाने व भजन लाउडस्पीकर पर बजते हैं।
लेकिन शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे एक वर्ग के दर्जनभर लोग अचानक मंदिर में घुस गए। पुजारी रमाकांत झा (65) से कहा कि तत्काल माईक बंद कराओ, पुजारी ने कहा कि यह तो रोज बजता है। धार्मिक गाने से किसी को कभी एतराज नहीं हुआ। इस पर लोग आक्रामक होकर हमला बोल दिए।
विज्ञापन
बुजुर्ग पुजारी को लाठी-डंडे से जमकर मारा पीटा। ग्रामीणों ने पुजारी की चीख-पुकार पर दौड़कर जान बचाई। घटना से गांव में तनाव व्याप्त है। हमलावर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पुजारी को सीएचसी पर लाकर भर्ती कराया।
डॉक्टरों ने हालात को गंभीर देख जिलास्पताल रेफ र कर दिया, लेकिन बाद में सीएचसी से ही खराब होती हालत के कारण उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। मौके पर पुलिस बल तैनात है।
सीओ संतोष कुमार ने बताया कि पुजारी की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है। मौके की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। उधर, रूदौली विधायक रामचंद्र यादव और नगर पालिकाध्यक्ष के साथ कई लोग हालात को लेकर आक्रोश में हैं।