{"_id":"98273079c9af05108f2a61dd91a3cf6a","slug":"put-a-noose-around-the-neck-then-ran-the-police-stop-the-capture-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गले में फंदा डाला, तो कब्जा रोकने दौड़ी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गले में फंदा डाला, तो कब्जा रोकने दौड़ी पुलिस
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन
महिला के इस रूप को देख पुलिस कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन थानाध्यक्ष ने उपनिरीक्षक को महिला के साथ गांव भेजा। गांव पहुंचे दरोगा ने विरोधी को उसकी भूमि पर कब्जा करने से रोक दिया है।
हरीराम यादव की पत्नी पार्वती और राजबहादुर यादव के बीच लंबे समय से भूमि विवाद चल रहा है। पार्वती का आरोप है कि उसकी भूमि पर उसके विपक्षी राजबहादुर कब्जा करते चले आ रहे हैं।
जिसकी शिकायत पार्वती ने उच्च अधिकारियों व पुलिस से कई बार की। सोमवार को राजबहादुर पार्वती की भूमि पर कब्जा करने लगे तो मौके पर कब्जा रोकने असफल पार्वती तारून थाने आ गई।
विज्ञापन
आपबीती सुनाई लेकिन पुलिस कर्मियों के हीलाहवाली कर दी। इससे आपा खोते हुए पार्वती ने अपने साड़ी के पल्लू से गले को कस लिया और थाना परिसर में ही फांसी लगा जान दे देने की धमकी दी।
इससे पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए। लोगों ने उसे ऐसा करने से रोका। थानाध्यक्ष केके गुप्ता ने महिला की बात सुनने के बाद उपनिरीक्षक दीपेंद्र विक्रम सिंह को समस्या का निस्तारण करने का निर्देश दिया।
उपनिरीक्षक ने महिला व पुलिस बल के साथ पीठापुर गांव पहुंचकर विवादित भूमि पर राजबहादुर द्वारा किए जा रहे कब्जे को रोक दिया है।