{"_id":"57b89ffe4f1c1bc61a6eb753","slug":"purse-thief-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल यात्री ने जेब से पर्स निकालते चोर को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेल यात्री ने जेब से पर्स निकालते चोर को दबोचा
फैजाबाद
Updated Sat, 20 Aug 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद रेलवे स्टेशन के यात्री प्रतीक्षालय में बैठकर ऊंघ रहे एक यात्री ने जेब से पर्स निकाल रहे चोर को धर दबोचा। मौजूद यात्रियों ने उसकी जमकर पिटाई की फिर उसे जीआरपी के हवाले कर दिया। जीआरपी ने यात्री की तहरीर पर युवक का चालान चोरी और माल बरामदगी में किया है। घटना शुक्रवार रात 12:30 बजे की है।
जीआरपी में इसराफ अहमद निवासी बरहमपुर, थाना कंधई, जिला प्रतापगढ़ द्वारा दर्ज करायी गयी रिपोर्ट में कहा गया है कि वह साथियों के साथ काउंसलिंग से लौटकर यात्री प्रतीक्षालय में कुर्सी पर बैठा था।
बैठे-बैठे उसे नींद आ गयी। तभी एक युवक जेब से पर्स निकालने लगा। उसने उस युवक को दबोच लिया। इसराफ व उसके साथियों ने चोर की धुनाई के बाद तहरीर देकर जीआरपी के हवाले कर दिया। थाने से बताया गया कि यात्री के पर्स में 410 रुपये थे।
विज्ञापन
काउंसलिग कराकर लौटा युवक साथियों संग ट्रेन से प्रतापगढ़ चला गया। पकड़े गये युवक मो. महताब, निवासी ऋषि टोला थाना कोतवाली नगर, फैजाबाद का चालान शनिवार को चोरी और माल बरामदगी में किया गया।