{"_id":"573367944f1c1ba130919b28","slug":"protest-on-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर शव रख किया प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क पर शव रख किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो/अयोध्या
Updated Wed, 11 May 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों को समझाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामजन्मभूमि थाना क्षेत्र के कंधरपुर निवासी 27 वर्षीय अमित कुमार मांझी की कोर्ट में पेशी के बाद जेल ले जाते समय मंगलवार को हुई मौत मामले में परिवारीजनों ने पुलिस पर हत्या करने का आरोप लगाया है। परिवार व क्षेत्र के लोग बुधवार को हत्या के दोषियों पर कार्रवाई व मुआवजे की मांग को लेकर शव रखकर प्रदर्शन करने लगे।
कार्रवाई न होने पर दाह संस्कार से मना कर दिया। सूचना पर पहुंचे आरएम, सीओ ने मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर परिवारीजनों ने दाह संस्कार किया। मृतक के पिता छैलबिहारी ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद उसके पुत्र का शव मंगलवार की देर रात मिला।
सुबह देखा गया तो पुत्र के सिर के पीछे घाव के निशान थे। आरोप लगाया कि पुलिस की पिटाई से ही उसके पुत्र की मौत हुई है। कहा कि नौजवान पुत्र को किसी भी प्रकार की कोई बीमारी नहीं थी। आरोप लगाया कि पुलिस ने उसके पुत्र की हत्या की है।
विज्ञापन
क्षेत्र के लोगों ने भी पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई को लेकर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर आरएम गिरीश श्रीवास्तव, सीओ दिनेश द्विवेदी व थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और आक्रोशित परिवारीजनों व क्षेत्रवासियों को शांत कराने का प्रयास किया।
परिवारीजनों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन आरएम को सौंप दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने और 20 लाख रुपये मुआवजे की मांग उठाई। अफसरों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया और पुलिस कर्मियों से एकत्र किए गए 15 हजार रुपये दाह संस्कार के लिए परिवारीजनों को दिया। उसके बाद लोग शांत हुए और शव का दाह संस्कार किया।