फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   pregnant wife murdered, for Girlfriend, body dumped in canal

प्रेमिका के लिए गर्भवती पत्नी की हत्या, नहर में फेंका शव

Mon, 06 Jun 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Mon, 06 Jun 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
pregnant  wife murdered, for Girlfriend, body dumped in canal
महिला की हत्या के बाद रोते-बिलखते परिवारीजन। - फोटो : अमर उजाला
प्रेमिका के लिए पति ने अपनी गर्भवती पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और उसका शव नहर में फेंक दिया। घटना पूराकलंदर थाना क्षेत्र के अलावलपुर मजरे साधो पांडेय का पुरवा में ब्याही सुमन (25) के साथ हुई।
विज्ञापन


सोमवार को महराजगंज थाना क्षेत्र के नारे गांव के पास शारदा सहायक नहर में विवाहिता का शव मिलने के बाद उसके अधिवक्ता पिता ने दामाद समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में उसने घटना की वजह और हत्या की बात स्वीकार की है। सोमवार सुबह महराजगंज में नारे गांव के पास से बह रही नहर में एक युवती का निर्वस्त्र शव उतराता देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना के बाद क्षेत्र में हलचल मच गई और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौका-मुआयना किया और शव को नहर से बाहर निकलवाया। आसपास के लोगों से शिनाख्त न होने पर जिले में दर्ज गुमशुदगी की पड़ताल की गई।

इसी बीच नहर में शव मिलने की खबर पर पूराकलंदर थाना क्षेत्र के गांव मलिकपुर निवासी फुरदुल चौधरी तथा उनका पुत्र अजीत भी मौके पर पहुंच गया और शव की शिनाख्त अपनी बहन सुमन के रूप में की।

एडवोकेट फुरदुल चौधरी ने पुलिस को बताया कि तीन वर्ष पूर्व उन्होंने अपनी पुत्री सुमन का विवाह थाना क्षेत्र के ही अलावलपुर के मजरे साधो पांडेय का पुरवा निवासी जैसराज पुत्र परशुराम के साथ की थी।

जैसराज का अपने रिश्तेदारी की लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा है। वह रिश्तेदार लड़की से शादी करना चाहता था। इसी के चलते शादी के बाद से ही सुमन को प्रताड़ित किया जा रहा था। ससुरालीजन दहेज में बाइक व रकम की डिमांड कर रहे थे।

प्रताड़ना के चलते लगभग छह माह की गर्भवती उनकी पुत्री मायके चली आई थी। लगभग एक सप्ताह पूर्व ससुरालीजन उसको दवा कराने के बहाने विदा करा ले गये थे। विदाई के बाद से ही सुमन का कोई हालचाल नहीं मिला।

जिसके चलते उनकी पत्नी जनकलली ने पूराकलंदर पुलिस को तहरीर देकर सुमन की तलाश व केस दर्ज करने की मांग की थी। हालांकि पुलिस ने केस नहीं दर्ज किया। सोमवार सुबह सुमन का शव नारे गांव के पास नहर से बरामद हुआ।

उनका कहना है कि दहेज हत्या के आरोप में तहरीर पुलिस को दी गई है। एसओ पूराकलंदर अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि क्षेत्र से लापता गर्भवती का शव नहर में मिला है। शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।


प्रकरण में दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने हत्या प्रेम प्रसंग में गला दबाकर करने के साथ नहर में शव फेंकने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed