फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   pradhans husband arrested

गुंडई करना महंगा पड़ा प्रधान पति को

Sat, 20 Jun 2015 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Sat, 20 Jun 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन

 प्रधानपति को गुंडई करना महंगा पड़ा। पूरी रात थाने के लॉकअप में  गुजारनी पड़ी। मामला हैदरगंज थानाक्षेत्र के ग्राम सभा पाराराम (खास) का  है। जहां अपनी जमीन पर मकान बनवा रहे एक व्यक्ति और मजदूरों की पिटाई करने के आरोप में प्रधान पति को गुरुवार पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। गांव निवासी सुनील कुमार गुप्ता अपने पट्टे की जमीन पर नव निर्माण कर रहा था, यह  बात प्रधान प्रतिनिधि वृन्दावन प्रजापति को नागवार गुजरी। सुनील विरोधी  खेमे का था। आनन फानन में वे निर्माण कार्य रोकवाने के लिए गांव के ही चार  अन्य व्यक्ति गोरखनाथ प्रजापति, राधेश्याम प्रजापति, सियाराम प्रजापति,  छविलाल प्रजापति को लेकर मौके पर आए।  निर्माण कार्य स्थल पर दोनों पक्षों  में बात चीत शुरू होते ही कहासुनी होने लगी। आरोप है कि प्रधानपति ने  अपने समर्थकों के साथ निर्मित दीवार को गिरा दी। जब भू स्वामी द्वारा इसका  विरोध किया गया तो, प्रधानप्रतिनिधि अपने समर्थकों के संग खुलेआम मारपीट पर  उतारू हो गए। भूस्वामी सुनील कुमार गुप्ता व मजदूर की जमकर  पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची थाने की पुलिस ने प्रधानपति को मौके पर  गिरफ्तार कर लिया। बाकी समर्थक भागने में सफल रहे। थाने की पुलिस ने दोनो  पक्षों को रात भर लॉकअप में बंद रखा, और सुबह दोनों पक्षों के लोगों का शांतिभंग की आशंका में जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला ने  बताया कि घटना स्थल पर प्रधान पति ने अपने  समर्थकों के साथ पहले निर्मित दीवार ढहाई फिर गुंडई की, जिसके चलते पुलिस उसे जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed