{"_id":"587673a24f1c1b7940ba7e7f","slug":"plan-the-robbery-bawaria-gang-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैती की योजना बनाते धरा बावरिया गिरोह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डकैती की योजना बनाते धरा बावरिया गिरोह
अमर उजाला ब्यूरो / फैजाबाद
Updated Wed, 11 Jan 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में बावरिया गिरोह के सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर कोतवाली पुलिस ने बुधवार की भोर डकैती की योजना बना रहे बावरिया गिरोह के पांच शातिरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से एक कार, चाकू, राड और नकदी बरामद की है। पकड़े गये शातिरों ने शहर क्षेत्र में चोरी की दो वारदात कबूल की हैं।
एसपी सिटी उदयशंकर सिंह ने बुधवार को बताया कि नगर कोतवाल एके राय की टीम ने भोर में रायबरेली रोड स्थित एक रेस्टोरेंट के सामने वैष्णवनगर कॉलोनी जाने वाले मार्ग पर स्थित खंडहर के बगल से कार सवार पांच लोगों को पकड़ा है। यह सभी बावरिया गिरोह से जुड़े हैं।
पकड़े गये लोगों ने अपने नाम गोविंद उर्फ राजेश बावरिया निवासी गेसूपुर के पास कमल विहारगढ़ रोड थाना मेडिकल जिला मेरठ, विनोद कुमार बावरिया निवासी नरहावली थाना क्षान्सा जिला फरीदाबाद, सुंदर सिंह बावरिया निवासी सरदाना रोड बालाजी थाना सेक्टर 10 गुड़गांव हरियाणा व राहुल निवासी आजाद नगर थाना चिकसाना जिला भरतपुर तथा सुरेश निवासी सफेदी की भट्ठी वार्ड नंबर 12 जतौली थाना पटौटी जिला गुड़गांव हरियाणा बताए हैं।
विज्ञापन
इनके कब्जे से पुलिस ने एक कार दो चाकू, तीन लोहे की राड तथा पांच हजार 240 रुपये बरामद किआ है। इन लोगों ने नगर कोतवाली के नवीनमंडी इलाके के उसरु में छह नवंबर को बंद मकान की दीवार फांद चोरी व देवकाली इलाके के मोहल्ला चेला छावनी वजीरगंज में दुकान का दरवाजा व कुंडा तोड़कर रुपया व सामान चोरी की बात स्वीकार की है। गिरफ्तारी में शामिल टीम को एसएसपी की ओर से इनाम की घोषणा की गई है।