फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   People fighted, two injured

विवाद में चले ईंट गुम्मा, दो जख्मी

Fri, 20 Jan 2017 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 20 Jan 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
People fighted, two injured
ग्राम प्रधान की लापरवाही से दो पक्ष भिड़ गए। इसके बाद जमकर ईंट गुम्मे चले। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ पहुंची डायल-100 की टीम ने डंडा पटक कर भीड़ को तितरबितर किया। पत्थरबाजी में महिला समेत दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत दोनों पक्षों से 16 लोगों का शांतिभंग में चालान किया है। पटरंगा थाना क्षेत्र के ग्राम दफियापुर में शुक्रवार सुबह मंदिर पर लगे सोलर लाइट को लेकर दो पक्षों में गहमा गहमी शुरू हो गई।
विज्ञापन


इसी बीच ग्राम प्रधान विंद्रा प्रसाद ने मंदिर पर लगे सोलर लाइट को उखड़वा कर दूसरे के दरवाजे पर लगवा दिया। जिस पर गांव के दुर्गा प्रसाद आदि ने आपत्ति जताई तो प्रधान पक्ष से किशन आदि ने विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बात पर मामला गरमा गया और कुछ ही देर में दोनों पक्ष लामबंद हो गए। दोनों पक्षों में नोंकझोंक के बाद ईंट गुम्मा चलने लगा। मौके पर पहुंची पुलिस ने डंडा पटक कर भीड़ को तितर बितर किया।


पत्थरबाजी में किरन पत्नी पवन कुमार व दुर्गा प्रसाद पुत्र माता प्रसाद घायल हो गए। थानाध्यक्ष गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि घायलों को मामूली चोटें आईं हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि विवाद के सूत्रधार रहे ग्राम प्रधान विंद्रा प्रसाद समेत दोनों पक्षों से 16 लोगों का शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed