फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Painter robbed and injured by pistol butt

तमंचे की बट से पेंटर को घायल कर लूटा

Fri, 13 Nov 2015 11:27 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 13 Nov 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
हैरिंग्टनगंज चौकी क्षेत्र के रेवती बाबा देवस्थल के पास गुरुवार शाम बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे की बट से एक युवक को घायल कर नकदी व मोबाइल लूट लिया।
विज्ञापन


पीड़ित के गुहार लगाने पर लुटेरे रेवतीगंज बाजार की ओर तमंचा लहराते हुए भाग गए। सूचना पर पुलिस ने नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश करवाई लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


रेवतीगंज-बीकापुर मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने ग्राम आदिलपुर पूरे पराग पंडित निवासी पेंटर हरीश यादव को रोका और उसके सिर पर तमंचे की बट से वार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान वह मोबाइल निकालने लगा तो बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया और जेब में रखी नगदी भी निकाल ली। उसके गुहार लगाने पर बदमाश भाग गए।

एसएसआई निर्मल सिंह ने बताया कि लगता है कि किसी दूसरे व्यक्ति के चक्कर में भूल से बदमाशों ने हरीश को निशाना बनाया है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट नहीं दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed