{"_id":"5a35582a4f1c1bc5668b5575","slug":"one-man-arrested-in-faizabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 हजार का इनामी मूसे बाबा गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
40 हजार का इनामी मूसे बाबा गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या, लूट समेत गैंगस्टर के जिस इनामी अपराधी को पुलिस कई महीनों से तलाश कर रही थी, वह कई दिनों से रिक्शा चलाकर बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में था। उसे पटरंगा पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी त्रिभुवन गोसाई उर्फ मूसे बाबा गोंडा जिले का रहने वाला है। उस पर हत्या, हत्या का प्रयास समेत लूट के कई मुकदमे दर्ज हैं। उस पर 40 हजार का इनाम भी घोषित था।
पटरंगा पुलिस के थाना प्रभारी बृजेश कुमार व उनकी टीम ने शनिवार दोपहर करीब दो बजे पटरंगा के गनौली तिराहे के पास से 40 हजार के इनामी बदमाश मूसे बाबा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक देसी तमंचा 12 बोर व एक जिंदा कारतूस बरामद किया। एसएसपी सुभाष सिंह बघेल के अनुसार मूसे बाबा एक शातिर अपराधी है। उसने बीते 14 नवंबर 2015 में साथी रामजस, कृष्ण देव, फुलवारी सभी निवासी टिकैतनगर बाराबंकी के साथ मिलकर ग्राम पुराए में अजय कुमार की हत्या की थी।
इसके अलावा मंगल पासी के साथ मिलकर 2015 में ही पटरंगा मंडी में डकैती भी की थी, इसके बाद से वह फरार था। आईजी रेंज फैजाबाद ने 40 हजार का इनाम घोषित किया था। उसका मोबाइल सर्विलांस पर लगाया गया था। उसी के आधार पर पता चला था कि वह पटरंगा में सक्रिय है। अपनी पहचान छुपाने के लिए रिक्शा चलाकर बड़ी घटना के फिराक में था।