फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   one lakh snatched in front of SSP office

एसएसपी दफ्तर के सामने एक लाख रुपये छीने

Sat, 25 Jun 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Sat, 25 Jun 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
one  lakh snatched in front of SSP office
कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाता पीड़ित। - फोटो : अमर उजाला
नगर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने एसएसपी दफ्तर के सामने एक बिल्डिंग ठेकेदार से रुपयों से भरा बैग छीन लिया और भाग निकले। बैग में एक लाख रुपये थे जोकि बैंक से लेबरों के भुगतान के लिए निकाले गए थे। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच मौका-मुआयना किया। उसे एक सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध युवक दिख गए हैं।
विज्ञापन


दोनों की तलाश शुरू कर दी गई है। यश पेपर मिल में भवन निर्माण का काम करा रहे इनायतनगर थाना क्षेत्र स्थित भिटारी गांव निवासी साहबदीन दूबे शुक्रवार को अपने भतीजे हिमांचल के साथ लेबरों की मजदूरी देने के लिए रकम निकालने सिविल लाइन स्थित केनरा बैंक आये थे। उन्होंने यहां अपने खाते से दो लाख रुपये निकाला।
विज्ञापन


एक लाख बाइक की डिक्की व एक लाख रुपये बैग में रख लिया। दोनों वहां से बाहर निकल अपनी बाइक पर सवार होकर पुष्पराज चौराहे की ओर जा रहे थे। तभी पुलिस लाइन स्थित पिछले गेट के सामने एसएसपी कार्यालय से चंद कदम की दूरी पर सरेराह दोपहर करीब दो बजे बाइक सवार दो युवकों ने झपट्टा मार हाथ से बैग छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बदमाश आराम से पुष्पराज चौराहे की ओर भाग निकले। हल्ला-गोहार मचाने पर आसपास के लोगों को मामले की जानकारी हुई, हालांकि तब तक बाइक सवार बदमाश आंखों से ओझल हो चुके थे। सूचना पर एसएसपी मोहित कुमार, सीओ सिटी जवाहर लाल व नगर कोतवाल एएन जायसवाल मौके पर पहुंच गये और पड़ताल की।

पीड़ित ने बदमाशों की बाइक का नंबर भी बताया है। पुलिस ने बाइक के पंजीकरण नंबर के आधार पर परिवहन विभाग से जानकारी मांगी है। वहीं बैंक प्रबंधन से सीसीटीवी फुटेज लेकर देखा है, जिसमें पीड़ित एक बजकर 46 मिनट पर इंट्री करते व दस मिनट बाद एक बजकर 56 मिनट पर निकलते दिख रहे हैं।


फुटेज में पुलिस को रेकी करते दो संदिग्ध नजर आए हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में नजर आये संदिग्धों की तलाश व सुरागरसी शुरू कर दी है। इस बाबत सीओ सिटी जवाहर लाल ने बताया कि साहबदीन दूबे की शिकायत पर बाइक सवार दो अज्ञात लोगों के खिलाफ छिनैती का केस दर्ज किया गया है। फुटेज से मिले सुराग व स्थानीय लोगों तथा पीड़ित से मिली जानकारी के आधार पर छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed