फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   One arrested with 450 grams of brown sugar

450 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार

Thu, 23 Jun 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Thu, 23 Jun 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
One arrested with 450 grams of brown sugar
ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा गया युवक। - फोटो : अमर उजाला
पश्चिम बंगाल से नकली नोटों और मादक पदार्थों को प्रदेश में खपाने पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। बीते 12 जून को रेलवे स्टेशन से डेढ़ लाख के जाली नोट पकड़ने के बाद जीआरपी ने बुधवार शाम चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को पकड़कर उसके पास से 450 ग्राम ब्राउन शुगर (हेरोइन) बरामद की है।
विज्ञापन


पकड़ा गया रसीदुल शेख पश्चिम बंगाल प्रांत के जिला माल्दा अंतर्गत बलिया डांगा असीर हाजी पांडा, थाना कलिया चक का रहने वाला है। हेरोइन को फरक्का एक्सप्रेस से लखनऊ भेजा जा रहा था। एसओ जीआरपी भूपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शाम 16:05 बजे प्लेटफार्म नंबर दो पर आई फरक्का एक्सप्रेस की चेकिंग में एसआई श्यामदेव चौधरी व सिपाहियों को लगाया गया था। ट्
विज्ञापन


रेन चल पड़ी तो सभी नीचे उतर आये। इस दौरान ट्रेन से उतरकर जा रहे एक संदिग्ध युवक को फ्लाईओवर के पास पकड़ा गया। थाने पर पिट्ठू बैग की तलाशी में दो पॉलीथिन से करीब 450 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 60 लाख रुपये है। बताया कि रसीदुल के पास से 520 रुपये और एक मोबाइल भी मिला है। रसीदुल कैरियर का काम करता है। वह हेरोइन मालदा से लेकर लखनऊ जा रहा था।


लखनऊ पहुंचने पर उसके फोन पर कोई अन्य व्यक्ति फोन करता। फिर वह स्टेशन पर माल उसके हवाले कर देता। एसओ ने बताया कि हैंडलर को माल कहां से किसने दिया और किसको मिलता, इसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed