फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Nine stores break locks stolen goods

नौ दुकानों के ताले तोड़ उड़ाया माल

Sun, 29 Jan 2017 10:26 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Sun, 29 Jan 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
Nine stores break locks stolen goods
रौनाही के पूरे कीरत कांटा चौराहे पर दुकान में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला
रौनाही थाना क्षेत्र के पूरे कीरत कांटा चौराहे पर शनिवार की रात चोरों ने नौ दुकानों का ताला तोड़ कर 20 हजार की नकदी समेत 70 हजार के सामानों पर हाथ साफ कर दिया। रविवार की सुबह दुकानदारों को वारदात की जानकारी हुई तो सूचना पुलिस को दी जबकि चौराहे पर रात में पुलिस पिकेट और डायल-100 की टीम मौजूद रहती है। लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी और चोर अपना काम कर चलते बने।             
विज्ञापन

शनिवार की रात चोरों ने पूरे कीरत कांटा चौराहे के दोनों तरफ स्थित नौ दुकानों का ताला तोड़ वारदात को अंजाम दिया। सबसे ज्यादा नुकसान चार दुकानदारों का हुआ है। जिनमें ज्वैलरी, किराना, मिठाई एवं बीज भंडार की दुकानें शामिल हैं। चोर इन दुकानों से 20 हजार की नकदी समेत लगभग 70 हजार का सामान उठा ले गए।
विज्ञापन


पीड़ित दुकानदारों में कपड़ा व्यवसायी विमल गुप्ता, राधा ज्वैलर्स के स्वामी शरण सोनी, रमेश और महेश के किराना स्टोर, बालाजी बीज भंडार के संजय वर्मा, यादव स्वीट भंडार के राम कुमार, किराना स्टोर के रोहित जायसवाल व राशि मोबाइल सेंटर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भुक्तभोगी दुकानदारों ने रविवार को वारदात की जानकारी होने के बाद एक-एक कर सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है, कई दुकानों के ताले टूटे हैं। कुछ दुकानों से नकदी और सामान चोर ले गए है, छानबीन करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed