फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   murder of teenager

चाकू से गोदकर किशोर की हत्या

Sat, 04 Mar 2017 11:53 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Sat, 04 Mar 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
murder of teenager
फैजाबाद-शनिवार को बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के चौरे बाजार में बंद पड़ी फैक्ट्री के पास हत्या कर फेंके गए किशोर के शव के पास लगी भीड़ व जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मोबाइल की दुकान चलाने वाले एक किशोर की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई है। हत्यारों ने शव को चौरे बाजार स्थित एक बंद पड़ी फर्टिलाइजर की फैक्ट्री के पास जंगल में फेंक दिया। शनिवार की सुबह जब गांव के युवक दौड़ लगा रहे थे तो किशोर का शव देख हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


एसपी सुरक्षा ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली और फॉरेंसिक, स्वाट व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीमों को जांच पड़ताल में लगा दिया गया है। घटनास्थल पर कई घंटे चली जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के चौरे बाजार के युवक शनिवार की सुबह तकरीबन साढ़े छह बजे दौड़ लगाने के लिए निकले थे। युवकों ने देखा कि बंद पड़ी दुर्गा बंसल फर्टिलाइजर की फैक्ट्री के पास जंगल में 18 वर्षीय एक किशोर का खून से लथपथ शव पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ही देर में यह खबर आग की तरह फैल गई। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस बीच सूचना पर पहुुंची कोतवाली पुलिस ने किशोर के शव को देख सूचना आलाधिकारियों 
को दी। 

कोतवाली पुलिस ने बताया कि मृत किशोर की शिनाख्त मोहम्मदपुर देवापुर निवासी सुभाष चन्द्र पुत्र जवाहरलाल कोरी के रूप में हुई है। मौके पर पहुंचे मृत किशोर के पिता ने बताया कि सुभाष एक स्थानीय विद्यालय में इंटर का प्राइवेट छात्र था और वह पिछले दो वर्षों से गोला बाजार खजुरहट में किराए के कमरे में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान करता था।

मृतक अविवाहित था और उसके एक बहन व दो भाइयों में सबसे छोटा था। बताया कि शुक्रवार की रात आठ बजे वह दुकान बंद करके घर के लिए निकला लेकिन घर नहीं पहुंचा। खोजबीन के दौनार गस्त कर रही पुलिस को पुत्र के लापता होने की बात बताई थी। पिता ने बताया कि उसकी किसी से दुश्मनी नहीं है। मृतक दुकान से दो लैपटॉप व दो मोबाइल लेकर रोज घर आता जाता था लेकिन घटनास्थल पर मोबाइल व लैपटॉप नहीं मिले। 

मृतक का गला धारदार हथियार से रेता गया था और पैर की नस भी काट दी गई थी। मृत किशोर के शरीर पर कई जगह चाकू के वार के निशान मौजूद है। मौके पर पहुंचे एसपी सुरक्षा महेन्द्र सिंह चौहान, प्रशिक्षु सीओ रमेश कुमार ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट, फारेंसिक और स्वाड टीम को मौके पर बुला जांच पड़ताल के लिए लगाया।


टीमों ने नमूने एकत्र किए। पुलिस हत्या कि कारणों का अभी पता नहीं लगा सकी है। एसपी सुरक्षा ने बताया कि मृतक के मोबाइल की लोकेशन खंगाली जा रही है। प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि जिस तरह चाकू से हत्या की गई है। मौका-ए-वारदात पर उस अनुपात में खून नहीं मिला है। उन्होंने संभावना व्यक्त करते हुए कहा कि हत्या अन्य कहीं करके शव फेंका गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed