फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   masked miscreants looted

नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर देवर-भाभी को लूटा

Thu, 02 Mar 2017 10:18 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Thu, 02 Mar 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
masked miscreants looted
demo pic - फोटो : अमर उजाला
रुदौली कोतवाली की सैदपुर चौकी क्षेत्र स्थित आइमा गांव के मोड़ पर बुधवार की शाम करीब सात बजे डॉक्टर को दिखा कर लौट रहे बाइक सवार देवर-भाभी को बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने असलहे के बल पर लूट लिया।
विज्ञापन


बदमाशों ने महिला के सोने के जेवर व युवक के पर्स में मौजूद 11 हजार रुपये सहित दो मोबाइल लूटने के बाद भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने नाकेबंदी कर बदमाशाें की तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली। बदमाशों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ लूट की एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


बुधवार शाम मवई थाना क्षेत्र के लोहटी सरैया गांव निवासी सलमान अपनी भाभी रेशमा पत्नी कासिम की तबियत खराब होने पर शहर के एक निजी डॉक्टर को दिखाने गया था। रात में करीब सात बजे बाइक से लौटते समय वह जब सैदपुर-रुदौली मार्ग के आइमा मोड़ पर पहुंचा तो उसे बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने घेर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित युवक ने बताया कि सभी के चेहरे ढंके हुए थे इसलिए किसी की पहचान नहीं हो पा रही थी। बदमाशों में से एक ने तमंचा तान दिया और भाभी की सोने की चेन, झुमकी सहित अन्य जेवर उतरवा लिए। जिसके बाद बदमाशों ने मेरे पर्स निकाल लिया ओर पर्स में रखे 11 हजार रुपये निकाल कर दोनों मोबाइल भी छीन लिए। तमंचा लहराते हुए बाइक सवार बदमाश भाग निकले। 

बदमाशों के जाने के बाद हल्ला गुहार लगाई तो आसपास के लोग दौड़ कर पहुंचे। सूचना देते ही डायल-100 के साथ रुदौली कोतवाली प्रभारी अखिलेश पांडेय, दरोगा गजेन्द्र राम खरवार पुलिस टीम के साथ पहुंचे और नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग कराई लेकिन बदमाशों का कहीं पता नहीं लगा।


पीड़ित युवक ने बताया कि भाभी के जेवरों की कीमत लगभग 50 हजार होगी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पीड़ित युवक की तहरीर पर तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed