{"_id":"5824bbd14f1c1b8553b3a87b","slug":"live-in-relation-to-the-rape-of-a-young-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिव इन रिलेशन में रह रही युवती से गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लिव इन रिलेशन में रह रही युवती से गैंगरेप
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Thu, 10 Nov 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवई थाना के एक गांव निवासी एक युवती ने पांच लोगों पर अगवा कर कमरे में बंद करके सामूहिक दुराचार का आरोप लगाया है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित युवती आरोपी प्रेमी के साथ दिल्ली में लिव इन रिलेशन में रह रही थी।
पीड़ित युवती का आरोप है कि बाराबंकी जिले के दरियाबाद थाना क्षेत्र के अलियाबाद निवासी मो. वारिस उर्फ अन्ना, राजू, असगर, मवई गांव निवासी निसानू व सलमान 12 अगस्त को उसे जबरन अगवा कर दिल्ली ले गए। वहां एक कमरे में बंद करके उसके साथ जबरन दुराचार किया।
जब उसने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी गई। आरोप है कि सभी ने डरा धमकाकर बारी-बारी से कई बार दुराचार किया और फिर वहां से लाकर बाराबंकी जिले के रामसनेहीघाट पर छोड़ दिया और भाग गए।
विज्ञापन
वहीं क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि युवती ने बाराबंकी के दरियाबाद थाना क्षेत्र के अलियाबाद निवासी वारिस पर पहले भी रेप का आरोप लगाया था। जिसके बाद बीती 14 जुलाई को गांव वालों के सामने थाने पर पंचायत में सुलह-समझौता हुआ था और यह मामला पीड़ित युवती को एक लाख बीस हजार रुपये देने पर तय हो गया था।
यह भी तय हुआ था कि युवती की शादी वर पक्ष के परिवारीजन करेंगे लेकिन प्रेमी युगल राजी होने के बाद दिल्ली चले गए और वहां लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि इसके बाद क्या हुआ यह किसी की जानकारी में नहीं है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों में निसानू व असगर की उम्र 50 वर्ष से अधिक है। इस बाबत मवई थाना प्रभारी जयवीर सिंह ने बताया कि पीड़ित युवती की तहरीर पर सामूहिक दुराचार, अनुचित रूप से छिपाकर रखने, एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य आरोपों में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।