{"_id":"56f6cc874f1c1bcd28f14fae","slug":"liquor-store-cracked-cylinder-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब दुकान में फटा सिलेंडर, लगी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब दुकान में फटा सिलेंडर, लगी आग
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Sat, 26 Mar 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
शराब दुकान में पड़ा जला सामान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खंडासा थाना क्षेत्र में अमानीगंज बाजार के मिल्कीपुर रोड के पूरब नाके पर स्थित देसी शराब की एक दुकान में शुक्रवार रात अचानक हुए विस्फोट से हड़कंप मच गया। तेज धमाके की आवाज से पूरा इलाका थर्रा गया। लोग घरों से बाहर निकल आए।
विस्फोट का कारण शराब की दुकान में रखा गैस सिलेंडर का फटना बताया जाता है। विस्फोट के बाद दुकान में लगी आग से नकदी समेत करीब सवा लाख की शराब जल गई। थाना क्षेत्र के अमानीगंज बाजार से मिल्कीपुर को जाने वाले मार्ग के पूरब नाके पर राकेश जायसवाल का देशी शराब का ठेका है।
शुक्रवार की मध्यरात्रि करीब एक बजे शराब की दुकान में जोर का विस्फोट हुआ। बाजार के लोगों की माने तो विस्फोट से पूरा इलाका थर्रा गया और लोग घरों से बाहर निकल आए। शराब की दुकान पर भीड़ जमा हो गई। दुकान से धुएं का गुबार उठ रहा था और अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था।
विज्ञापन
दुकान में एक फटा हुआ गैस सिलेंडर पड़ा था। मौके पर मौजूद दुकान के सेल्समैन शिवबचन ने बताया कि मच्छर लगने के कारण वह शुक्रवार को दुकान के बाहर सो रहा था। धमाके की आवाज सुनकर उसकी नींद टूटी लेकिन कुछ पता चलता उससे पहले दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया।
सेल्समैन ने बताया कि दुकान में 25 हजार रुपये नकद, 35 पेटी देसी शराब (180 एमएल), 40 सीसी लूज स्टॉक व कागजात जलकर नष्ट हो गया। जिसकी कीमत लगभग सवा लाख रुपये थी। सेल्समैन ने बताया कि दुकान में पांच किलो गैस का सिलेंडर रखा था जिसमें विस्फोट होने से आग लगी लेकिन सिलेंडर में कैसे विस्फोट हुआ वह नहीं बता सका।
सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाने के प्रभारी एसओ आरपी यादव ने बताया कि प्राथमिक जांच में गैस सिलेंडर में विस्फोट से आग लगने का मामला पाया गया है। दुकानदार की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। मामले की पूरी जांच की जा रही है।