{"_id":"b76d2686fe02f3ff5c4b6b01ee6126bc","slug":"kidnapped-student-under-examination-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा देने जा रही छात्रा दिनदहाड़े अगवा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परीक्षा देने जा रही छात्रा दिनदहाड़े अगवा
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
कुमारगंज में बुधवार सुबह एक छात्रा का अपहरण कर लिया गया। पड़ोसी जिला निवासी छात्रा अपने भाई के साथ बाइक से अवध विवि की बैक पेपर परीक्षा देने आ रही थी।
छात्रा के पिता की शिकायत पर पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। अगवा छात्रा की तलाश शुरू कर दी है।
पड़ोसी जिले सुलतानपुर के वल्दीराय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी स्नातक प्रथम वर्ष की छात्रा सुबह अपने भाई के साथ बाइक से कुमारगंज स्थित एक डिग्री कॉलेज में परीक्षा देने आ रही थी।
आरोप है कि नहर पटरी से आने के दौरान बाइक सवार दो युवकों ने छात्रा के भाई की बाइक का पीछाकर उसे रोकवा लिया। युवकों ने भाई को कोई चीज सुंघा कर उसे बेहोश कर दिया और छात्रा का अपहरण कर भाग गए।
विज्ञापन
होश आने पर भाई ने मामले की जानकारी परिवारीजनों को दी तो मौके पर पहुंचे उसके पिता ने तहरीर कुमारगंज पुलिस को दी।
एसओ कुमारगंज शरद कुमार ने बताया कि बाइक सवार दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस अपहृत छात्रा की तलाश कर रही है।