{"_id":"57decae54f1c1b1d0aa824cb","slug":"jewellery-store-robbed-in-broad-daylight","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में दिनदहाडे़ लूटे जेवरात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान में दिनदहाडे़ लूटे जेवरात
फैजाबाद
Updated Sun, 18 Sep 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
फैजाबाद में रविवार को अमानीगंज स्थित आभूषण व्यवसायी से पूछताछ करती पुलिस ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के खंडासा थानाक्षेत्र में अमानीगंज बाजार स्थित एक आभूषण की दुकान से दिनदहाड़े बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दे डाला और असलहा लहराते हुए भाग निकले। थाने से चंद कदमों की दूरी पर हुई इस वारदात के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई।
छानबीन में जुटी पुलिस के हाथ बदमाश तो नहीं लगे लेकिन पुलिस आभूषण व्यवसायी को घंटों थाने पर बिठा पूछताछ करती रही। मौके पर पहुंचे एसपी ग्रामीण कुलदीप नारायण ने भी जानकारी हासिल की। थानाध्यक्ष ओपी सिंह ने बताया कि एक लाख रुपये की लूट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
खंडासा थाने से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर अमानीगंज बाजार स्टैंड के पूरब नाका स्थित आभूषण की दुकान पर रविवार सुबह नौ बजे बिना नंबर की बाइक से तीन युवक पहुंचे। आभूषण व्यवसायी रामसजीवन पुत्र रामगोपाल कौशल ने बताया कि दो युवक असलहा लेकर दुकान के अंदर घुसे और सोने की चेन दिखाने की बात कही।
विज्ञापन
इसी बीच एक बदमाश ने कनपटी पर असलहा सटा दिया और गले में मौजूद सोने की चेन खींच ली और अंगूठी भी उतरवा ली। दुकान में मौजूद निशक्त नौकर गुड्डू तिवारी पुत्र कलपनाथ तिवारी बदमाशों की ओर लपका लेकिन बदमाशों ने पहले नौकर को और फिर व्यवसायी को पीट कर बदमाश दुकान से चार किलो चांदी का थैला और सोने के कील का डिब्बा लेकर बाहर की ओर भागे।
बाहर बाइक पर पहले से मौजूद बदमाशों के साथी ने दोनों को बिठाया और मिल्कीपुर की ओर भाग निकले। हल्ला गोहार पर आसपास के लोेगों की भारी भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने बाइक दौड़ा कर बदमाशों का पीछा करने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।
इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने वारदात की जानकारी ली। एसओ खंडासा ओम प्रकाश सिंह ने वारदात की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। कुुछ देर बाद मौके पर पहुंचे सीओ विक्रांत वीर फिर एसपी ग्रामीण कुलदीप नारायण ने भी जानकारी हासिल की। पुलिस बदमाशों को तो पकड़ नहीं सकी लेकिन व्यवसायी को घंटों थाने में बिठा कर पूछताछ करती रही।