फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Iron rod knockout advocate killing

लोहे की रॉड से पीट वकील की हत्या

Wed, 21 Sep 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Wed, 21 Sep 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Iron rod knockout advocate killing
पूराकलंदर थाना क्षेत्र के इटौरा गांव में मंगलवार की भोर में एक अधिवक्ता की लोहे के रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना से नाराज वकीलों ने रोड जाम कर प्रदर्शन किया और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग रखी। प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन


इटौरा गांव निवासी अधिवक्ता 31 वर्षीय सत्यवान पांडेय पुत्र विनोद कुमार गांव के बाहर दर्शननगर-भरतकुंड मार्ग पर इंदिरा पब्लिक स्कूल चलाते हैं। मंगलवार सुबह स्कूल जाने के लिए वह पैदल अपने घर से निकले। रास्ते में इन पर हमला बोल लहूलुहान कर दिया गया।
विज्ञापन


चीख-पुकार पर पहुंचे परिवारीजनों ने अधिवक्ता को जिला अस्पताल भेजवाया। यहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। वारदात के बाद नाराज वकीलों ने पूराकलंदर थाने पहुंच रोड जाम कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी मोहित गुप्ता, एसपी सिटी संकल्प शर्मा व फोरेंसिक टीम ने मौका-मुआयना किया। वकीलों को आरोपी की जल्द गिरफ्तारी कराने का आश्वासन देकर शांत कराया। एसओ अरविंद पांडेय ने बताया कि मृतक के पिता ने गांव निवासी उमापति पांडेय के खिलाफ हत्या केस दर्ज कराया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed