फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   In jail campus, stole a mobile, caught

जेल परिसर में चुरा लिया मोबाइल, पकड़ा गया

Thu, 30 Jun 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Thu, 30 Jun 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
In jail campus, stole a mobile, caught
Jail
मंडल कारागार परिसर से मुलाकातियों के मोबाइल व कीमती सामान पर हाथ साफ करने वाले एक युवक को पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों की मदद से पकड़ लिया। पकड़े गये युवक का गुरुवार को चालान किया गया है।
विज्ञापन


मंडल कारागार में बंद बंदियों से मुलाकात के लिए रोजाना सैकड़ों लोग आते हैं। नियम के तहत कोई मोबाइल अथवा अन्य सामान लेकर कारागार के भीतर नहीं जा सकता है, जिसके चलते मुलाकातियों को अपना मोबाइल व अन्य सामान कारागार के बाहर ही जमा करना पड़ता है।
विज्ञापन


काफी दिनों से मुलाकातियों की ओर से सामान गायब होने की शिकायत की जा रही थी। जिसको लेकर जेल चौकी पुलिस निगरानी कर रही थी। इसी दौरान मौके पर मौजूद लोगों की मदद से जेल चौकी पुलिस ने एक युवक को मुलाकाती का मोबाइल चोरी करते पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को जेल चौकी प्रभारी यमुना प्रसाद पांडेय ने बताया कि मोबाइल चोरी के आरोप में पूराकलंदर थाना क्षेत्र के सनेथू गांव निवासी कृष्ण कुमार यादव को पकड़ा गया है। उसके कब्जे से एक मोबाइल व दो सेल की एक टार्च बरामद हुई है। रिपोर्ट दर्ज करवा युवक का चालान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed