फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   In arsenal of illegal fireworks exploded, one dead

अवैध पटाखों के जखीरे में विस्फोट, एक की मौत

Mon, 09 Nov 2015 12:19 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 09 Nov 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

रौनाही थानाक्षेत्र के सोहावल चौराहे पर स्थित एक मकान में रविवार रात 10 बजे अवैध पटाखों के जखीरे में विस्फोट हो गया। अचानक हुए धमाके से लोगों में अफरा तफरी मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो अप्सरा टेलर के मकान की छत उड़ चुकी थी। मौके पर बारूद की गंध फैली हुई थी।

पुलिस ने मलबे से दो लोगों को घायल अवस्था में निकाला। इस हादसे में घायल उद्दन की जिला अस्पताल में मौत हो गई और उसकी पत्नी आलिया को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले में छह लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन

रौनाही थानाक्षेत्र के सोहावल चौराहे पर दो मंजिला मकान के ऊपरी हिस्से में बेनीपुर गांव का निवासी उद्दन परिवार के साथ किराये पर रहता था। उसकी गतिविधियां संदिग्ध थीं। अचानक रविवार रात दस बजे घर में तेज धमाका हुआ। लोग मौके पर पहुंचे तो चारों तरफ मलबा बिखरा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

धमाका इतना तेज था कि मकान की छत धराशायी हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मलबे से उद्दन (50), उसकी पत्नी व एक अज्ञात व्यक्ति को बाहर निकाला।

 घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा जहां उद्दन की मौत हो गई। उसकी पत्नी को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आ रहा है कि घर में पटाखे बनाए जा रहे थे।

थानाध्यक्ष बृजेशचंद्र तिवारी का कहना है कि घर में पटाखा बनाते समय बारूद में विस्फोट हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। एसपी ग्रामीण कुलदीप का कहना है कि उद्दन के बारे में यह जानकारी मिल रही है कि वह शादी विवाह में अवैध तरीके से पटाखे बेचने का काम करता था।

 पुलिस मौके से छह फेरी वालों को पूछताछ के लिए थाने लाई है। एसडीएम अवनीश राय का कहना है कि जांच के बाद ही हकीकत सामने आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed