फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Illegal electricity connections cut in government offices

सरकारी दफ्तरों में काटे बिजली के अवैध कनेक्शन

Thu, 31 Dec 2015 10:58 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 31 Dec 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
बीकापुर तहसील स्थित आधा दर्जन सरकारी कार्यालय में गुरुवार को बिजली चोरी पकड़ी गई। बिल की वसूली करने निकले जेई जेपी गुप्ता ने सरकारी कार्यालय के अवैध कनेक्शन उतरवा दिए। कार्यालय को करीब 20 लाख के बिलों का एक पखवारे में भुगतान करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


तहसील परिसर स्थित आंगनबाड़ी, आयुर्वेेदिक अस्पताल, चकबंदी विभाग, आपूर्ति विभाग, पुराना एसडीएम कार्यालय, अग्निशमन कार्यालय और तहसील के आवासीय परिसर में अवैध बिजली कनेक्शन मिले।
विज्ञापन


जेई के मुताबिक तहसील स्तरीय कार्यालयों पर करीब 20 लाख रुपये बकाया हैं। उनके अवैध बिजली कनेक्शन दिए गए हैं। 15 दिन में बकाया बिल जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किस कार्यालय पर कितना बकाया ः तहसील दफ्तर 1.81 लाख, ब्लॉक 6.48 लाख, नलकूप कालोनी 3.81 लाख, सीएचसी 3.69 लाख, एसडीएम कार्यालय 42 हजार, मृदा परीक्षण भवन 51 हजार, कोतवाली 84 हजार और पुलिस आवास 29 हजार, एसीओ कार्यालय नौ हजार, ब्लॉक परिसर 16 हजार, रजिस्ट्री कार्यालय 31 हजार, पशु अस्पताल 52 हजार, कटारी स्वस्थ केंद्र 53 हजार और ट्रेजरी दफ्तर पर 29 हजार रुपये।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed