फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Grandma said, Burn, I will make a good marriage

दादी ने कहा, जला दो, करा दूंगी अच्छी शादी

Sun, 27 Sep 2015 11:16 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 27 Sep 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मौजूद बच्चे ने बताया कि दादी उसकी मां को जलाने और पिता की दूसरी शादी करवाने की बात दादा से कह रही थीं। इस पर दादा ने अम्मी पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। मजिस्ट्रेट ने जिला अस्पताल पहुंच विवाहिता का बयान दर्ज किया है। 
विज्ञापन


बस्ती के परशुरामपुर थाना क्षेत्र स्थित मखौड़ा नेवरी निवासी वसीर का परिवार बीते कई साल से अयोध्या के रानोपाली चौकी क्षेत्र स्थित खरगा बगिया में पट्टे की जमीन पर आवास बनाकर रह रहा है।
विज्ञापन


परिवार में वसीर के अलावा उनकी पत्नी जनतुलै निशा तथा बेटा मुस्तफा, बहू नजबुल और उसके चार बच्चे इसी आवास में रहते हैं। रविवार की दोपहर में विवाहिता तथा उसके बच्चों की चीख सुनकर आसपास के लोग घर की ओर दौड़े। लोगों ने देखा कि नजबुल आग की लपटों से घिरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर लोगों ने किसी तरह आग बुझा गंभीर झुलसी विवाहिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद विवाहिता के ससुराल वाले घर छोड़ भाग गए।

जिला अस्पताल में भर्ती विवाहिता के साथ मौजूद लड़के मासूम अली शेख ने बताया कि दादी ने दादा से कहा था कि अम्मी नजबुल को जला दो, और पिता मुस्तफा की दूसरी शादी करा ली जाएगी। इसके बाद दादा ने अम्मी पर मिट्टी का तेल डाल आग लगा दी।

मामले की जानकारी पर मजिस्ट्रेट ने जिला अस्पताल पहुंच विवाहिता का बयान दर्ज किया है। अयोध्या कोतवाल नरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रकरण की जानकारी के बाद झुलसी विवाहिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


लगभग 18 वर्ष पूर्व उसका विवाह होने की जानकारी मिली है। परिवार के लोग घर छोड़ फरार हो गये हैं। मजिस्ट्रेट ने बयान दर्ज किया है। मामले की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट दर्ज करवाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed