{"_id":"5787d3484f1c1b081b13f294","slug":"gas-hawker-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस लाइंस के गैस हॉकर की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस लाइंस के गैस हॉकर की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Thu, 14 Jul 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूराकलंदर थाना क्षेत्र में मामूली विवाद को लेकर पुलिस लाइंस के एक गैस हॉकर की हत्या कर दी गई। आरोप है कि झगड़े में उसके पड़ोसी ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किया। मृतक के सिर, गर्दन व हाथ पर जख्म के गंभीर निशान मिले हैं।
मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने एक पड़ोसी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। उसे गिरफ्तार कर आलाकत्ल भी बरामद कर लिया गया है। थाना क्षेत्र के महावां मजरे पहाड़ी का पुरवा निवासी सियाराम (50) पुत्र स्व. दयाराम पुलिस लाइंस के गैस गोदाम में हॉकर का काम करता था।
लगभग एक दशक पहले यहां गैस गोदाम शुरू होने के बाद से ही वह घर-घर गैस पहुंचाने का काम कर रहा था। बुधवार शाम वह गांव गया था। इसी दौरान उसके घर के सामने रहने वाले विनोद कुमार से घर के पिछवाड़े दरवाजा खोलने को लेकर कहासुनी शुरू हो गई।
विज्ञापन
दोनों के बीच विवाद बढ़ने पर विनोद अपने घर से कुल्हाड़ी ले आया और सियाराम पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। इसमें सियाराम बुरी तरह जख्मी होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिवारीजनों के शोर पर गांव वाले आ गए।
उन लोगों ने तत्काल सियाराम को जिला अस्पताल पहुंचाया तो डॉक्टरों ने भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया। हालांकि बाद में हालत बिगड़ने पर उसको देर रात लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही सियाराम ने दम तोड़ दिया।