फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Gangster prize of five thousand arrested

पांच हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार

Sun, 26 Jul 2015 11:05 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 26 Jul 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने उसको लूट, जनलेवा हमला आदि विभिन्न मामलों में शामिल तथा जनपद समेत पड़ोसी जिले अंबेडकरनगर के साथ लखनऊ में सक्रिय बताया है।
विज्ञापन


रविवार को पुलिस कार्यालय ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर एसओ आरजेबी बृजेश कुमार सिंह, स्वाट टीम प्रभारी जयशंकर पांडेय की टीम ने अयोध्या कोतवाली से गैंगस्टर के मामले में वांछित मुन्ना उर्फ हिदायतउल्ला उर्फ चिकना निवासी बंदेअली की छावनी रेतिया थाना कैंट को गिरफ्तार किया है।

उसके खिलाफ पुलिस ने पांच हजार की इनाम घोषित किया था। मुन्ना चिकना शनिवार रात अपनी पत्नी से मिलकर अयोध्या रेलवे स्टेशन जा रहा था। इसी दौरान सूचना पर उसको गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


कार्यालय की ओर से बताया गया कि पड़ताल में मुन्ना चिकना के खिलाफ जिले के रुदौली, नगर कोतवाली, महराजगंज, अयोध्या कोतवाली समेत लखनऊ के वजीरगंज व अंबेडकरनगर के अकबरपुर कोतवाली में लूट, नगर कोतवाली, कैंट व अयोध्या कोतवाली में गैंगस्टर, अंबेडकरनगर के अकबरपुर समेत नगर कोतवाली व कैंट में जानलेवा हमला, पूराकलंदर में जानलेवा हमलाकर लूट, पूराकलंदर व अकबरपुर में आर्मस एक्ट तथा पूराकलंदर में चोरी समेत दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पकड़े गये मुन्ना चिकना का चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed