फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Gangrape with teenager in farm

किशोरी के साथ गैंग रेप

Sun, 22 May 2016 10:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो / फैजाबाद Updated Sun, 22 May 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
Gangrape with teenager in farm
गैंगरेप
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार दोपहर गन्ने के खेत में नित्यक्रिया को गई 14 वर्षीय किशोरी के साथ दो अज्ञात युवकों ने रेप किया। जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। सीओ ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही पीड़ित किशोरी के बयान लिए हैं। 
विज्ञापन


पीड़ित किशोरी के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि रविवार को वह बीकापुर बाजार गए थे और उनकी पत्नी गांव में सत्संग कार्यक्रम में गई थीं। घर पर उनकी पुत्री अकेली थी। दोपहर किशोरी कुछ ही दूरी पर नित्यक्रिया के लिए खेत में गई, तो इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उनकी पुत्री का हाथ-पैर बांधकर दुराचार किया और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


जैसे-तैसे किशोरी अपने घर पहुंची और परिवारीजनों के आने पर पूरी घटना बताई। पीड़ित किशोरी के पिता ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य भोला सिंह के साथ कोतवाली पहुंच कर तहरीर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाते ही सीओ नवीन नायक व प्रभारी कोतवाल इद्रेंश कुमार यादव ने गांव पहुंच कर पीड़ित किशोरी के साथ पूछताछ की और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रभारी कोतवाल इंद्रेश कुमार यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed