फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   five people arrest in ipl sattebaji

आईपीएल मैच में सट्टेबाजी, पांच गिरफ्तार

Sat, 06 May 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Sat, 06 May 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
five people arrest in ipl sattebaji
आईपीएल क्रिकेट मैच के नाम पर रोजाना हो रहे लाखों के वारेन्यारे के प्रकरण में पुलिस ने पांच सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को सीओ सिटी विक्रांत वीर ने बताया कि पुलिस को काफी दिनों से आईपीएल मैच में सट्टा लगाने की सूचना मिल रही थी।
विज्ञापन


इसके चलते नगर कोतवाल एके राय व स्वाट प्रभारी अजय सिंह की टीम ने चौक समेत अन्य हिस्सों में छापेमारी कर कुल पांच लोगों को पकड़ा है। इनके पास से तीन मोबाइल, 29 हजार 900 रुपये तथा नाम-नंबर लिखे रजिस्टर मिले हैं।
विज्ञापन


प्रकरण में पकड़े गये चौक निवासी रघुनाथ गुप्ता, हैदरगंज चौराहा निवासी आशीष गुप्ता, चेला छावनी रामनगर निवासी राहत अहमद, हैदरगंज मुगलपुरा निवासी अर्जुन कुमार व ठठरइया निवासी शुभम सोनी के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इन लोगों ने सट्टा लगाने के लिए ग्रुप बना रखा था। व्हाट्सअप तथा व्हाट्सअप कॉल के जरिये आपस में संपर्क किया जाता था। टीमों के स्कोर के अंतिम अंक, कुल स्कोर, चौका-छक्का, टीम के जीत-हार समेत अन्य पर रकम लगाई व लगवाई जाती थी। 55 पर पांच सौ तथा एक सौ 10 पर हजार का भुगतान किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed