{"_id":"57e415214f1c1bcd55a82291","slug":"fight-bitween-asha-bahu-and-staff-nurse","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशा बहू और स्टाफ नर्स में हुई मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आशा बहू और स्टाफ नर्स में हुई मारपीट
फैजाबाद
Updated Thu, 22 Sep 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
दो औरतों की लड़ाई
- फोटो : Getty Image
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएचसी रुदौली में बुधवार को प्रसव पीड़िता को लेकर पहुंची आशा बहू और स्टाफ नर्स के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। जिसे लेकर गुरुवार को सीएचसी अधीक्षक ने आरोपी आशा बहू की सेवा समाप्त कर दी है। वहीं दूसरी ओर कोतवाली में आशा बहू व स्टाफ नर्स ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बुधवार को दोपहर बाद गौरियामउ की आशा बहू नर्मदा राय अपने गांव की प्रसव पीड़िता सुनीता को लेकर सीएचसी पहुंची और डा. अन्जू जायसवाल को दिखाने के लिए गई लेकिन डॉक्टर के न मिलने पर आशा बहू स्टाफ नर्स सुषमा त्रिवेदी से प्रसव पीड़िता को तुरंत देखकर सलाह देने की बात कही।
आरोप है कि स्टाफ नर्स ने प्रसव पीड़िता को डॉक्टर को दिखाने को कहा जिस पर बहस के बाद मारपीट हो गई। बीचबचाव में अस्पताल के कर्मचारी पहुंचे तो मामला शांत हुआ। सीएचसी अधीक्षक डा. अजय मोेहन ने मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
कोतवाल गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि आशा बहू नर्मदा राय की तहरीर पर स्टाफ नर्स सुषमा और स्टाफ नर्स की तहरीर पर आशा बहू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं गुरुवार सुबह सीएचसी कर्मचारियों ने एक घंटे तक चिकित्सा सेवाओं को बंद रखा। अधीक्षक डा. अजय मोहन ने बताया कि स्टाफ नर्स से विवाद करने वाली आशा बहू नर्मदा राय की सेवाएं समाप्त कर दी गई है।