{"_id":"57ae0f5e4f1c1be15bee6787","slug":"father-of-rape-accused-sub-inspector-pressing-his-foot","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुराचार के आरोपी के पिता से चौकी प्रभारी ने दबवाए पैर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुराचार के आरोपी के पिता से चौकी प्रभारी ने दबवाए पैर
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Fri, 12 Aug 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
पुलिस चौकी में रेप के आरोपी के पिता से पैर दबवाता दरोगा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैदपुर चौकी प्रभारी ने दुराचार के आरोपी युवक के पिता से खूब सेवा करवाई। इस दौरान पैर दबवाने की वीडियो क्लिप वायरल होने के बाद शुक्रवार को हलचल मच गई। एसपी देहात ने चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है। मामले की जांच सीओ रुदौली को सौंपी गई है।
मवई थाने की सैदपुर चौकी क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दुराचार की घटना की रिपोर्ट 25 जुलाई को दर्ज हुई थी। पुलिस ने नामजद आरोपी गांव के ही मिठ्ठू पुत्र रामा को 28 जुलाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताते हैं कि आरोपी का पिता रोजाना पुलिस चौकी पर हाजिरी लगाकर बेटे के लिए जांच में राहत मांग रहा था।
इसी दौरान किसी ने दुराचार के आरोपी के पिता की एक वीडियो क्लिप कैमरे में कैद कर ली जिसमें चौकी प्रभारी सुनील मिश्र उससे पैर दबवा रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शुक्रवार को पुलिस महकमे में खलबली मच गई। एसपी देहात कुलदीप नारायण ने आरोपी चौकी प्रभारी सुनील मिश्र को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन
मामले में सख्त कार्रवाई का निर्देश देते हुए जांच रुदौली सीओ संतोष सिंह को सौंपी गई है। जांच अधिकारी सीओ रुदौली ने बताया कि वीडियो क्लिप दो दिन पहले बनाई गई है। जांच में अभी तक यही सामने आया है कि दुराचार की घटना के बाद आरोपी का पिता करीब एक पखवारे से दरोगा से संपर्क में था। पुलिस चौकी में आरोपी के पिता से पैर दबवाना गंभीर मामला है।