{"_id":"57e2d21b4f1c1b1539a83c33","slug":"farmer-s-throat-slit","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोते समय किसान की गला रेतकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोते समय किसान की गला रेतकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Thu, 22 Sep 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवई थाना क्षेत्र के तालगांव में मंगलवार रात एक किसान की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। कुछ ही दूरी पर सो रही पत्नी को बुधवार सुबह घटना की जानकारी हुई तो कोहराम मच गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है। एसएसपी मोहित गुप्ता ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिवारीजनों से जानकारी ली। पुलिस अभी हत्या के कारणों का पता नहीं लगा सकी है।
तालगांव निवासी किसान साहेबदीन कोरी (50) पुत्र रामदीन रात को अपने घर के दरवाजे के सामने लगे खड़ंजे पर बिस्तर लगाकर रोज की भांति सो रहा था। कुछ ही दूरी पर उसकी पत्नी गुरुदेवी भी सो रही थी। घर में मौजूद पुत्र चंद्रशेखर खेत चला गया था।
विज्ञापन
रात करीब 12 बजे जब वह खेत से लौटा तो पिता सो रहे थे। वह भी परिवार के साथ सोने चला गया। बुधवार सुबह जब पत्नी सहित परिवार के सदस्य पिता के बिस्तर पर पहुंचे तो देखा कि उनका शव खून से लथपथ पड़ा था और गला धारदार हथियार से रेता गया था।
जिसके बाद घर में कोहराम मच गया। ग्रामीणाें की भीड़ जमा हो गई। आश्चर्य की बात तो यह थी कि हत्यारों ने इतनी सफाई से घटना को अंजाम दिया कि बगल में सो रही पत्नी को भी भनक नहीं लगी। सूचना पर पहुंचे सीओ संतोष कुमार ने अपनी मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
उन्होंने बताया कि हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। छानबीन की जा रही है। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे एसएसपी ने भी परिवारीजनों से घटना के संबंध में जानकारी हासिल की और सीओ व मवई प्रभारी थानाध्यक्ष राजेंद्र कुमार को निर्देशित किया। मृतक के दो पुत्र हैं।