{"_id":"58823e584f1c1b367fefe225","slug":"farmer-killed-in-road-accident-in-faizabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में किसान की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में किसान की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुदौली कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर गुरुवार रात रौजागांव ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। दुर्घटना में ट्रैक्टर सवार किसान व चालक घायल हो गए। बाद में सीएचसी पहुंचने पर डॉक्टर ने किसान को मृत घोषित कर दिया।
हादसे के बाद चालक मिनी ट्रक लेकर मौके से भाग निकला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रौनाही थाना क्षेत्र के मुबारकगंज निवासी किसान सुनील कुमार (30) पुत्र राम नरेश गुरुवार रात साढ़े 11 बजे रौजागांव चीनी मिल में गन्ना तौल कराकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से लौट रहा था।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर रौजागांव ओवरब्रिज पर पहुंचते ही तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जोर की टक्कर मार दी। दुर्घटना में ट्रैक्टर पर बैठा सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे भेलसर चौकी प्रभारी अच्छेलाल सरोज ने बताया कि घायल को एंबुलेंस से सीएचसी रुदौली पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने किसान सुनील को मृत घोषित कर दिया। जबकि ट्रैक्टर चालक को मामूली चोटें आईं हैं। चौकी प्रभारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।