फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Exen. including the four and a half million embezzlement

एक्सईएन समेत चार ने किया डेढ़ करोड़ का गबन

Wed, 27 Jan 2016 11:57 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 27 Jan 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश शासन के निर्देश पर कराई जा रही सतर्कता अधिष्ठान की जांच में सिंचाई विभाग के बाढ़ खंड में हुए घोटाले की परतें खुलने लगी हैं। जांच में पता चला कि विभाग की ओर से बिना बंधा का निर्माण कराए ही डेढ़ करोड़ रुपये से ज्यादा का भुगतान कर दिया।
विज्ञापन


भुगतान के लिए न तो विभागीय अनुमति ली गई और न ही भौतिक सत्यापन कराया गया। सतर्कता अधिष्ठान ने यहां कैंट थाने में सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता समेत चार के खिलाफ गबन व धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


बसपा शासनकाल में सिंचाई विभाग की ओर से विभिन्न परियोजनाओं में करोड़ों की योजनाओं पर काम कराया था। इन्हीं योजनाओं में एक बहराइच जिले के  बसौढ़ी का बांध भी था। घाघरा नदी किनारे बनने वाले इस बांध के लिए तत्कालीन सरकार की ओर से करोड़ों का बजट स्वीकृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


काम का जिम्मा फैजाबाद डिवीजन के सिंचाई विभाग के बाढ़खंड को सौंपा गया। सूबे में सरकार बदलने के बाद शिकायत पर विभागीय घोटाले की जांच लखनऊ सतर्कता अधिष्ठान को सौंपी गई। अधिष्ठान ने विभाग से योजना का पूरा ब्यौरा हासिल किया और बहराइच स्थित बसौढ़ी बांध का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण व जांच में विभाग की कलई खुल गई। इसके बाद सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ के निरीक्षक विजय शंकर सिंह ने जिला पहुंच कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस को दी गई शिकायत में निरीक्षक का कहना है कि सिंचाई विभाग बाढ़खंड के अधिशासी अभियंता रईश इकबाल व लिपिकों सुधीर वर्मा, रामसूरत पांडेय व बाल गोविंद ने मिलीभगत कर नियम-कायदा ताक पर रख बहराइच के बसौढ़ी बंधा योजना का एक करोड़ 50 लाख 17 हजार रुपया हड़प लिया।

बसौढ़ी बंधे पर न तो पूरा निर्माण कार्य कराया गया और न ही भुगतान के लिए शासन की अनुमति ली गई। फर्जी मेजरमेंट के आधार पर भुगतान निकाल भ्रष्टाचार किया गया।


इस बाबत एसपी सिटी आरएस गौतम ने बताया कि सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ ने सिंचाई विभाग बाढ़खंड के अधिशाषी अभियंता और तीन लिपिकों के खिलाफ गबन, धोखाधड़ी, कूटरचना और भ्रष्टाचार की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की विवेचना अधिष्ठान की ओर से ही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed