फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Elderly woman's skeleton found in the sewer tank

बुजुर्ग महिला का सीवर टैंक में मिला कंकाल

Sun, 14 Aug 2016 11:47 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Sun, 14 Aug 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Elderly woman's skeleton found in the sewer tank
क्राइम
रौनाही थानाक्षेत्र के मगलसी गांव के एक घर में बने सीवर टैंक से रविवार को बुजुर्ग महिला का कंकाल बरामद किया गया है। पुलिस ने पंचनामे के बाद महिला का कंकाल परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


रविवार दोपहर मगलसी गांव के कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि एक घर से दुर्गंध आ रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर को खुलवाया और छानबीन में जुट गई। एक कमरे में बने सीवर टैंक से भीषण दुर्गंध आ रही थी।
विज्ञापन


पुलिस ने टैंक से एक महिला का कंकाल बरामद किया। पुलिस के मुताबिक घर में रहने वाली महिला मुख्तियारन (70) पत्नी सलीम का शव है। माना जा रहा है कि महिला की मौत कई महीने पहले हुई है। जिसके चलते सिर्फ कंकाल बचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण अजय रावत, अरशद आलम, मोनू का कहना है कि वृद्धा विक्षिप्त थी जिसके दो पुत्र और पांच पुत्रियां हैं और सभी का विवाह हो चुका है। घर में वृद्ध महिला अकेले ही रहती थी। एसआई उपेन्द्र सिंह ने बताया कि रौनाही और खंडासा में ब्याही पुत्रियों के आग्रह पर शव का पंचनामा कर परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed