{"_id":"c2f5b84b3e113a53100839a6e2af0fc6","slug":"dandy-was-a-stirring-in-the-crazy-train-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में बांका लिए सिरफिरे ने मचाया हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन में बांका लिए सिरफिरे ने मचाया हड़कंप
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोधपुर से वाराणसी जा रही 14844 डाउन मरुधर एक्सप्रेस ट्रेन में यात्री उस समय सहम गए जब एक हेलमेट पहना व्यक्ति हाथ में बांका लेकर खड़ा हो गया।
रुदौली रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की सुबह लगभग छह बजे जब ट्रेन पहुंची तो यात्रियों ने स्टेशन मास्टर से शिकायत दर्ज कराई। काफी मशक्कत के बाद ट्रेन के प्रसाधन का दरवाजा तोड़ आरपीएफ के जवान उस सिरफिरे को गिरफ्तार कर पाए।
रुदौली आरपीएफ ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति ने अपना नाम सुभाष कश्यप बताया, जो खजाना मार्केट बंगला बाजार लखनऊ का निवासी है। चाय का ठेला लगाकर जीवनयापन करने वाले सुभाष ने बताया कि उसकी पत्नी प्रेमी के साथ भाग गई। उसी दौरान उसकी दो पुत्री रीतू, पिंकी और पुत्र की हत्या कर दी गई।
उसका कहना है कि उसकी हत्या करने के लिए कुछ लोग पीछे लगे हैं। अपनी जान बचाने के लिए वह मंगलवार को लखनऊ छोड़ बनारस जा रहा था। चौकी प्रभारी ने बताया कि सुभाष ने बताया कि उसे कोई पहचान न सके इसलिए उसने ट्रेन में हेलमेट पहन रखा था और अपनी हिफाजत के लिए बांका साथ लिए हुए था।
विज्ञापन
उसकी गिरफ्तारी के दौरान ट्रेन लगभग आधा दर्जन रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। आरपीएफ चौकी रुदौली के सहायक निरीक्षक हेमंत कुमार यादव ने बताया कि सिरफिरा को मरुधर के प्रसाधन का दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया था। बाराबंकी परिक्षेत्र की घटना होने के कारण उसे जीआरपी बाराबंकी के हवाले कर दिया गया।