फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Crooks shot

हिस्ट्रीशीटर को मारी गोली

Sat, 07 May 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Sat, 07 May 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
Crooks shot
- फोटो : Amar Ujala
खंडासा थाने के कंदईकला चौकी क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश को गुरुवार रात बाइक सवारों ने गोली मार दी। उसे जख्मी हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। मामले में घायल के पिता ने दो के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


खानपुर गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर बदमाश धर्मेंद्र सिंह उर्फ गोपाल (35) नित्यक्रिया के लिए निकला था। इसी बीच बाइक सवार दो अन्य बदमाशों ने उस पर तमंचे से फायर किया। गोली धर्मेंद्र के पेट को छूती हुई निकल गई। गोली की आवाज व गुहार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों को देखकर बाइक सवार बदमाश भाग गए।
विज्ञापन


घायल धर्मेंद्र को सीएचसी मिल्कीपुर ले जाया गया। जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। धर्मेंद्र के पिता ने अटेसर गांव निवासी दिलीप सिंह व जय नरायन सिंह के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसओ खंडासा रामस्वरूप कमल ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्मेंद्र सिंह थाने का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। उसके खिलाफ कई केस दर्ज है। वहीं आरोपी जयनारायण सिंह का कहना है कि दिसंबर 2006 में धर्मेंद्र ने उसकी बहन का अपहरण कर लिया था। इसी मामले में शुक्रवार को न्यायालय में तारीख थी, जिसमें फैसला आने की उम्मीद जताई जा रही थी। आरोपी ने कहा कि इसी के चलते हम सबको फर्जी मुकदमे में फंसाए जाने की साजिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed