{"_id":"57ed4cd34f1c1bc01c57416b","slug":"criminal-beaten-couple-with-rod","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि कब्जा करने आए दबंगों ने दंपती को रॉड से पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूमि कब्जा करने आए दबंगों ने दंपती को रॉड से पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदरगंज थाना क्षेत्र के दशलावन गांव में बुधवार की रात भूमि पर कब्जा करने आए दबंगों ने लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से वार कर दंपती को बेहोश कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस गंभीर रूप से घायल दंपती को जिला अस्पताल भेजवाया। पुलिस ने चार नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बुधवार की रात्रि लगभग नौ बजे गांव के ही दबंग मकसूद, आजाद, इम्तियाज, महताब आदि लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से लैश होकर रुस्तम के घर जा धमके और सहन की भूमि पर कब्जा करने लगे।
रुस्तम और उसकी पत्नी अलीमुनना निशा ने जब विरोध किया तो दबंगों ने दंपती को पीट-पीट कर बेहोश कर दिया। इसी बीच जब आसपास के लोगों की भीड़ जुटने लगी तो दबंग भाग गए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दंपती को एंबुलेंस से सीएचसी भेजवाया, जहां से गंभीर अवस्था में दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रुस्तम की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है।
हैदरगंज थानाध्यक्ष सतीश यादव ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। मकसूद और आजाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल दंपती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।