{"_id":"57e5729f4f1c1b4f5aa82ccf","slug":"cook-remuneration-grabber-headmaster-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोईया मानदेय हड़पने वाला हेडमास्टर सस्पेंड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रसोईया मानदेय हड़पने वाला हेडमास्टर सस्पेंड
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Fri, 23 Sep 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीकापुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय चौरे बाजार के पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक को पांच रसोइयों के तीन माह का मानदेय हड़पने के आरोप में शुक्रवार को बीएसए ने निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में आरोपी शिक्षक को मसौधा खंड शिक्षा कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। तारुन के खंड शिक्षाधिकारी को 15 दिन के भीतर जांच रिपोर्ट देने का निर्देश हुआ है।
गौरतलब है कि मसौधा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय चौरे बाजार के रसोइया सुशीला देवी, शीला देवी, रामकुमारी, चंपा और भोलेनाथ का वर्ष 2015 में सितंबर, अक्टूबर और नवंबर का मानदेय (15 हजार रुपए) पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक राधेश्याम शर्मा ने हड़प लिया। मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से कई बार की गई लेकिन कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं हुई।
बीएसए की ओर जारी निलंबन आदेश में कहा गया है कि विद्यालय स्तरीय दस्तावेजों व रसोइया मानदेय भुगतान विवरण तथा बैंक खाते की पासबुक से आरोप की पुष्टि हुई है। गंभीर अनियमितता व अन्य विद्यालय स्तरीय मदों में हेराफेरी के कारण राधेश्याम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। बीएसए योगेश कुमार ने निलंबन की पुष्टि की है।