फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   constable cheated four lakh in the name of providing jobs

नौकरी दिलाने के नाम पर सिपाही ने हड़पे चार लाख

Thu, 24 Dec 2015 10:11 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 24 Dec 2015 10:11 PM IST
विज्ञापन
पुलिस विभाग में तैनात एक आरक्षी ने नौकरी दिलाने के नाम पर चार लाख रुपये हड़प लिये। नौकरी न मिलने पर पीड़ित ने रकम वापस मांगी तो आरक्षी ने रुपया वापस करने से इंकार कर दिया। पुलिस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


कैंट थाना क्षेत्र के सहादतगंज निवासी प्रदीप कुमार का कहना है कि पुलिस विभाग के सिपाही राकेश तिवारी निवासी सालेपुर थाना मालीपुर जनपद अंबेडकरनगर ने पुलिस विभाग में फालोवर पद पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया और किश्तों में चार लाख रुपये लिय।
विज्ञापन


लेकिन बाद में नौकरी दिलाने की बात पर हीलाहवाली करता रहा। सिपाही प्रदीप कुमार वर्तमान में पुलिस लाइन अमेठी में तैनात है। नौकरी न मिलने पर पीड़ित ने रुपया वापस मांगा तो टालमटोल शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में विपक्षी ने रकम वापस करने से ही इंकार कर दिया। कहा कि जाओ जो करना है, कर लो। पीड़ित ने मजबूरन कैंट पुलिस को तहरीर दी।

इस बाबत गुरुवार को एसएसपी के जनसंपर्क अधिकारी वेदनाथ दूबे ने बताया कि पीड़ित प्रदीप कुमार की तहरीर पर कैंट पुलिस ने अमेठी पुलिस लाइन में तैनात सिपाही राकेश तिवारी के खिलाफ नौकरी दिलाने के नाम पर चार लाख रुपये लेेने, धोखाधड़ी कर रुपये हड़प लेने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed