{"_id":"57a625514f1c1b7d112b8c5f","slug":"cash-looted-from-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर युवक से नकदी व मोबाइल लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे के बल पर युवक से नकदी व मोबाइल लूटा
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Sat, 06 Aug 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
लूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रौनाही थाना क्षेत्र के सुचित्तागंज नऊवा कुआं मार्ग पर पंडितपुर के पास शनिवार को बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक से तमंचे के बल पर नकदी और मोबाइल लूट लिया। बिना नंबर की चार बाइकों पर सवार बदमाश वारदात के बाद भाग निकले।
पुलिस ने नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे पूराकलंदर थाना क्षेत्र के सोखावां निवासी प्रदीप चौरसिया (20) सोहावल के सुचित्तागंज स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा से दो हजार रुपये निकाले और बाइक से घर की ओर चल पड़ा।
पंडितपुर के पास पीछा कर रहे चार बाइक सवार बदमाशों में से एक ने प्रदीप की कनपटी पर तमंचा लगा दिया और 21 सौ रुपये के साथ मोबाइल भी लूट लिया। बदमाश नऊवा कुआं की तरफ भाग निकले। सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग कराई लेकिन बदमाश पकड़ में नहीं आए।
विज्ञापन
रौनाही थानाध्यक्ष केके गुप्ता ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। वहीं भुक्तभोगी के पिता पूर्व प्रधान काशीनाथ चौरसिया का कहना है कि थानाध्यक्ष ने तहरीर वापस कर दी और कहा कि थाने की बदनामी होगी।