फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Case of robbery at the then SHO

कैंट के तत्कालीन थानेदार पर डकैती का केस

Thu, 27 Oct 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Thu, 27 Oct 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Case of robbery at the then SHO
कैंट थाना क्षेत्र के मछली मंडी में सड़क हादसे के बाद विवाद में थाने लाकर कैप्टन की पिटाई के मामले में तत्कालीन थाना प्रभारी समेत पांच-छह लोगों के खिलाफ डकैती की रिपोर्ट दर्ज हुई है। यह रिपोर्ट अदालत के आदेश पर लिखी गई है।
विज्ञापन


प्रकरण में थाने के दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया था। हालांकि थाना परिसर में हुई इस घटना में थाना प्रभारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। जम्मू में तैनात कैप्टन आशीष तिवारी निवासी निहालसिंहपुरा नियावां इसी वर्ष अगस्त माह में छुट्टी लेकर घर आये थे।
विज्ञापन


वह अपनी कार से दोस्तों के साथ कंपनी गार्डेन से लौट रहे थे कि मछली मंडी में एक कार से टक्कर लगने पर विवाद हो गया था। विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस कैप्टन आशीष तिवारी तथा उसके दोस्त को थाने ले आई थी और थाने में कैप्टन की पिटाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में पुलिस की ओर से कार्यवाही न किये जाने पर कैप्टन आशीष की ओर से आला अधिकारियों से गुहार की गई थी और अदालत का दरवाजा खटखटाया था।

अदालत ने थाना प्रभारी राजीव सिंह के अलावा चार-पांच अन्य सिपाहियों के खिलाफ गालीगलौज कर मारने-पीटने और पर्स समेत आठ हजार रुपया लूट लेने और धमकी देने के आरोप में केस दर्ज करने का आदेश दिया था। हालांकि रिपोर्ट थाना प्रभारी राजीव सिंह के तबादला आदेश जारी होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया।


इस बाबत बुधवार को एसएसपी के पीआरओ केपी ओझा ने बताया कि कैप्टन आशीष तिवारी की शिकायत पर कैंट पुलिस ने तत्कालीन थानाध्यक्ष राजीव सिंह तथा चार-पांच सिपाहियों के खिलाफ डकैती, गालीगलौज व धमकी का केस दर्ज किया है। प्रकरण की जांच व कार्यवाही का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed