फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Call from the phone, Cut throat

फोन से ब्रह्म बाबा के पास बुलाकर रेता गला

Tue, 11 Apr 2017 10:55 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Tue, 11 Apr 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
Call from the phone, Cut throat
file photo - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को गोसाईगंज थाना क्षेत्र निवासी एक युवक को फोन कर मिलने के लिए उसके गांव के निकट स्थित नहर की पटरी पर बुलाया गया और चाकू से गला रेत कर जान लेने की कोशिश की गई। गंभीर हालत में मिले युवक को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। सीओ सदर ने अस्पताल पहुंच जानकारी ली है। 
विज्ञापन


थानाक्षेत्र के कबरगंवा टंडौली का रहने वाला युवक 21 वर्षीय संजय कुमार उर्फ रिंकू पुत्र मनोज कुमार लुधियाना में नौकरी करता है। बीते छह मार्च को उसका विवाह महराजगंज थाना क्षेत्र में हुआ था। मंगलवार की शाम लगभग तीन बजे उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया और फोन करने वाले ने मिलने की बात कही।
विज्ञापन


फोन करने वाले ने बताया कि वह शारदा सहायक नहर की पटरी पर ब्रह्म बाबा के पास साइकिल के साथ खड़ा मिलेगा। फोन आने के बाद युवक घर से निकल गया। नहर की पटरी से गुजर रहे किसी ने युवक को पटरी पर खून से लथपथ देखा तो मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रुम को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची डायल 100 दस्ते ने घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। घायल युवक का मोबाइल भी गायब है। आशंका है कि सुराग मिटाने के लिए हमवालर उसका मोबाइल साथ ले गए। सीओ सदर दीपक सिंह ने जिला अस्पताल पहुंच घटना की जानकारी ली है।


जिला अस्पताल प्रशासन का कहना है कि युवक का गला किसी धारदार हथियार से रेता गया है। किसी ने उसका गला रेतकर हत्या की कोशिश की। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के चलते युवक को लखनऊ रेफर किया गया लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed