फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Businessman robbed in broad daylight from the half-million

दिनदहाड़े व्यवसायी से लूटे डेढ़ लाख

Thu, 11 Jun 2015 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Thu, 11 Jun 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने गुरुवार को दिनदहाड़े सिविल लाइंस इलाके में एक व्यवसायी से डेढ़ लाख रुपया भरा बैग लूट लिया और मौके से फरार हो गये। पुलिस ने क्षेत्र के नाकाबंदी कर तलाशी व जांच अभियान चलवाया, लेकिन बदमाशों का कोई पता नहीं लगा।
विज्ञापन

हालांकि घटनास्थल स्थित आटोमोबाइल शोरूम के सीसीटीवी कैमरे से पुलिस को कुछ सुराग मिला है। जिसके सहारे पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। बताया गया कि कैंट थाना क्षेत्र के बालकराम कॉलोनी निवासी विनोद कुमार शर्मा पुत्र विश्वंभरनाथ शर्मा शीरे व ट्रांसपोर्ट की व्यवसाय करते हैं।
विज्ञापन

कामकाज के सिलसिले में गुरुवार दोपहर उन्होंने नियावां रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा स्थित अपने खाते से डेढ़ लाख रुपये निकाले और रकम को एक बैग में रख लिया। वहां से वह अपनी स्कूटर से सिविल लाइंस में बाइक की एजेंसी चलाने वाले अपने मित्र व व्यापारी नेता से मिलने जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल लाइंस स्थित आटोमोबाइल एजेंसी के सामने स्कूटर खड़ा कर वह जैसे ही एजेंसी की ओर बढ़े, इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उनके हाथ से रुपयों वाला बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गये। दिनदहाड़े लगभग पौने एक बजे व्यस्ततम सिविल लाइंस इलाके में हुई इस वारदात के बाद हलचल मच गई और बाइक एजेंसी संचालक चंद प्रकाश बाहर आ गये और मौके पर भीड़ जमा हो गई।
सूचना पर एसपी सिटी, सीओ सिटी युमना प्रसाद के साथ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन शुरू करने के साथ क्षेत्र की नाकाबंदी कर वाहन चेकिंग के साथ जांच व तलाशी का अभियान शुरू करवा दिया गया। हालांकि जांच व तलाशी तथा नाकाबंदी के बावजूद पुलिस को कोई सुराग नहीं हासिल हो पया।
पुलिस अधिकारियों ने आटो एजेंसी पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला है। फुटेज में छिनैती के आरोपी बाइक सवार दोनों युवकों के साथ दो-तीन अन्य संदिग्ध युवक नजर आये हैं। जिनकी तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है। उधर पीड़ित व्यवसायी विनोद कुमार शर्मा ने बाइक सवार दो अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है।

एसपी सिटी आरएस गौतम ने बताया कि व्यवसायी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पड़ताल में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस टीमों को दबिश व तलाश के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed