फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Burglars bank manager's house reconstructed

चोरों ने खंगाला बैंक प्रबंधक का घर

Sun, 14 Jun 2015 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Sun, 14 Jun 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
घटना के समय शाखा प्रंबधक का परिवार पुत्री की शादी के सिलसिले में मध्य प्रदेश के ग्वालियर गया हुआ था। शनिवार को परिवार वापस पहुंचा तो मामले की जानकारी हुई।
विज्ञापन


सूचना पर डाग स्क्वॉयड व फिंगर प्रिंट दस्ते के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की है। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर पुलिस को दी है।

शहर के देवकाली-बेनीगंज मार्ग स्थित कृष्णानगर कॉलोनी में मुख्य मार्ग पर बड़ौदा क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक कमलेंद्र नाथ मिश्र का अपना मकान है। वर्तमान में वह इलाहाबाद में तैनात हैं।
विज्ञापन


उनका परिवार बड़ी बेटी डॉ. रेखा की मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आयोजित शादी के लिए 10 जून को यहां से ग्वालियर के लिए रवाना हुआ था।

शाखा प्रंबधक मिश्र ने बताया कि शादी समारोह के बाद शनिवार सुबह वह परिवार समेत वापस घर पहुंचे तो उन्होंने मेन गेट खोलने की कोशिश की तो दरवाजा भीतर से बंद मिला। बगल से छत पर जाकर भीतर देखा तो अंदर सारा सामान अस्त-व्यस्त दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना पर नगर कोतवाल व चौकी प्रभारी देेवकाली के साथ पहुंचे डाग स्क्वॉयड व फिंगर प्रिंट दस्ते ने मौका-मुआयना व पड़ताल किया। उन्होंने बताया कि घर में रखी अलमारियों तथा उनके लॉकर टूटे मिले हैं।

सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। आलमारी के लॉकर में रखी दो लाख 35 हजार रुपये की रकम तथा परिवार के महिलाओं के लगभग 10 लाख के जेवरात गायब मिले हैं। चोरी गए जेवरातों का ब्यौरा तैयार किया जा रहा है। रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर पुलिस को दी गई है।


एसपी सिटी आरएस गौतम ने बताया कि मामले की जानकारी पर नगर कोतवाली पुलिस के साथ दस्तों ने पड़ताल कराई गई है। अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed