फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Bullion traders sought protection money of five million

सराफा व्यापारी से मांगी पांच लाख की रंगदारी

Wed, 27 Jul 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Wed, 27 Jul 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Bullion traders sought protection money of five million
money
गोसाईंगंज थाना क्षेत्र निवासी एक सराफा व्यवसायी से मंगलवार शाम फोन पर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रंगदारी मांगने वाले ने खुद को दिलीप वर्मा गैंग का बदमाश बताया है। बुधवार को पुलिस ने व्यापारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


गोसाईगंज क्षेत्र के सर्राफा व्यवसायी रामजी गुप्ता के मोबाइल पर मंगलवार शाम सवा छह बजे फोन पर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रंगदारी न देने पर फोन करने वाले शख्स ने जान से मारने की धमकी भी दी है। व्यापारी ने बताया कि फोन करने वाले शख्स ने खुद को दिलीप वर्मा गैंग का बदमाश बताया है।
विज्ञापन


इस घटना के बाद से व्यापारी का पूरा परिवार दहशत में है। माफिया दिलीप मूलत: गोसाईगंज थाना क्षेत्र के सरैया बनघुसरा का निवासी है और वाराणसी जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। थानाध्यक्ष शाह आलम ने बताया कि पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed