{"_id":"58a884524f1c1b931ad859a3","slug":"bsp-leader-beaten-to-toll-personnel-case-on-seven","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा नेता ने टोलकर्मियों को पीटा, सात पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बसपा नेता ने टोलकर्मियों को पीटा, सात पर केस
फैजाबाद
Updated Sat, 18 Feb 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
फैजाबाद में शुक्रवार की रात तहसीनपुर टोल प्लाजा पर बसपा जोनल कोआर्डिनेटर की सीसीटीवी में कैद हुई गुंडई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा के एक जोनल को-ऑर्डिनेटर व उनके समर्थकों ने शुक्रवार की देर शाम तहसीनपुर टोल प्लाजा पर जमकर मारपीट की। टोल टैक्स मांगने पर जोनल कोऑर्डिनेटर व उनके समर्थकों ने लाठी-डंडों से दो कर्मियों की पिटाई कर दी और बूथ पर जमकर तोड़ फोड़ की।
लाठी-डंडों से लैस दबंगों को देख अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस टोल कर्मी समेत बसपा नेता व सर्मथकों को थाने ले आई, जहां घंटों चली पंचायत के बाद पुलिस ने टोल प्रबंधक की तहरीर पर बसपा जोनल कोऑर्डिनेटर जयकरन वर्मा समेत सात अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की है।
शुक्रवार की शाम तकरीबन साढ़े सात बजे बसपा के जोनल कोआर्डिनेटर जयकरन वर्मा दो एसयूवी में बैठे समर्थकों के साथ लखनऊ जा रहे थे। तहसीनपुर टोल प्लाजा के बैरियर पर वाहनों को टोल टैक्स के लिए रोका गया तो जोनल कोऑर्डिनेटर समेत उनके समर्थक हाथों में लाठी-डंडे ले वाहनों से नीचे उतर पड़े और जमकर अराजकता फैलाई।
विज्ञापन
बसपा नेता व समर्थक ने टोल कर्मी रितेश व पवन कुमार की लाठियों से पिटाई कर दी और टोल बूथों पर तोड़फोड़ की। इससे टोल पर अफरातफरी मच गई। गुंडई दिखाने वाले बसपा कोऑर्डिनेटर ने टोल कर्मियों को जान से मारने की धमकी भी दी।
इस दौरान वाहनों की लंबी कतार लग गई और कई वाहन बिना टोल टैक्स दिए ही निकल गए। इस बीच मौके पर पहुंची रौनाही थाना पुलिस मामला शांत कराते हुए दोनों पक्षों को थाने ले आई। दोनों पक्षों के बीच घंटों चली वार्ता के बाद आखिरकार टोल प्रबंधक विनय वर्मा की तहरीर पर बसपा जोनल कोऑर्डिनेटर जयकरन वर्मा को नामजद करते हुए सात अन्य के खिलाफ बलवा, मारपीट, सहित दहशत फैलाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। हालांकि शनिवार को पुलिस ने बसपा नेता व उनके समर्थकों सहित वाहनों को भी छोड़ दिया। थानाध्यक्ष आरपी सिंह ने कहा कि मामले की जांच पड़ताल कराई जा रही है।