फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   blue light Jeep stolen

अधिकारी की नीली बत्ती जीप ले उड़े चोर

Thu, 19 May 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Thu, 19 May 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
blue light Jeep stolen
ऑफिसर्स कॉलोनी से बुधवार रात वाहन चोरों ने डीएसओ की नीली बत्ती लगी सरकारी जीप पार कर दी। वारदात एसएसपी आवास से महज चंद कदम की दूरी पर अंजाम दी गई। हालांकि मामले की जानकारी गुरुवार की सुबह हुई। प्रकरण की जानकारी पर पुलिस महकमे में हलचल मच गई।
विज्ञापन


नीली बत्ती वाहन का प्रयोग गलत मकसद से न हो, इसलिए तलाश को लेकर पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। आसपास के जिलों में भी सूचना प्रसारित की गई है। सिविल लाइन में एसएसपी आवास के पिछवाड़े सुरसरि कॉलोनी है। इसमें सरकारी राजपत्रित अधिकारियों आदि को आवास आवंटित है।
विज्ञापन


इसी कॉलोनी में जिला आपूर्ति अधिकारी दीपक कुमार वार्ष्णेय को आवास मिला है। गैर जनपद से स्थानांतरित होकर आये वार्ष्णेय ने 13 मई से जिले के कार्यभार देख रहे हैं। डीएसओ के सरकारी चालक कृष्णा नगर नई कॉलोनी निवासी शिवाकांत पाठक का कहना है कि बुधवार रात नौ बजे उसने सरकारी जीप यूपी 42 एजी 0459 आवास के बगल में गैराज के बाहर खड़ा किया था और उसके बाद अपने घर चले गये।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह नौ बजे मौके पर पहुंचे तो देखा कि नीली बत्ती लगा सरकारी वाहन गायब है। आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि वाहन तो सुबह से ही नजर नहीं आया। इसके बाद मामले की जानकारी डीएसओ व पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की।

शिकायत पुलिस को दी गई है। नगर कोतवाल जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को बताया कि चालक शिवाकांत ने वाहन चोरी का केस दर्ज कराया है। थाना-चौकियों व को अलर्ट कर चोरी गये सरकारी वाहन की तलाश का निर्देश दिया गया है।


उधर, डीएसआे की गाड़ी में गैरकानूनी रूप से नीली बत्ती लगी होने की चर्चा रही। एआरटीआे प्रशासन प्रवीण कुमार सिंह का कहना है कि गाड़ी में नीली बत्ती लगाने वालों की सूची में डीएसओ का पद शामिल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed