{"_id":"040e97a9218e68f3a4a484f4f027ea40","slug":"blackmailer-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को ब्लैकमेल करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती को ब्लैकमेल करने वाला गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Sat, 20 Jun 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
थाना रामजन्मभूमि क्षेत्र में एक युवती को शारीरिक संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। युवती के मां की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र निवासी एक परिवार अयोध्या को आरजेबी थाना क्षेत्र मे रहता है।
विज्ञापन
पुलिस को दी गई शिकायत में युवती के मां का आरोप है कि हरीश कुमार गुप्ता निवासी कैथाना थाना आरजेबी ने उसकी 19 वर्षीय पुत्री को शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा। ऐसा न करने पर युवती की अश्लील फोटो नेट पर अपलोड कर सार्वजनिक करने की धमकी दी। युवक ने नहाते समय उनकी पुत्री की अपने मोबाइल से रिकार्डिंग कर क्लिप बना ली थी।
विज्ञापन