{"_id":"590380674f1c1b621dc0c5d5","slug":"bike-rider-badmashne-looted-the-couple","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवारों ने तमंचे के बल पर दंपती को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवारों ने तमंचे के बल पर दंपती को लूटा
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Fri, 28 Apr 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां कामाख्या भवानी का दर्शन कर बाइक से घर लौट रहे दंपती से बाइक सवार लुटेरों ने असलहा के बल पर नकदी व जेवर लूट लिए और भाग निकले। मौके पर पहुंची कुमारगंज पुलिस व यूपी-100 टीम ने बदमाशों की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला।
घटना शुक्रवार अपराह्न करीब दो बजे की है। कोतवाली बीकापुर के मझौली रामदास पुर निवासी डब्लू सिंह सुबह अपनी पत्नी के साथ फैजाबाद में मां कामाख्या भवानी का दर्शन कर घर लौट रहे थे।
कुमारगंज में इटौंजा गांव के पास बने पुल पर जैसे ही बाइक सवार दंपती पहुंचे तभी बीसापुर तिराहे की ओर से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने दंपती की बाइक रुकवा ली।
विज्ञापन
बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने डब्लू सिंह की कनपटी पर तमंचा लगा दिया और जेब में रखा मोबाइल, एक हजार की नकदी व उनकी पत्नी के सोने-चांदी के गहने छीनकर इटौजा गांव की ओर भाग निकले।
कुमारगंज एसओ राजेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। बदमाशों की तलाश करवाई जा रही है। पीड़ित ने पुलिस को घटना की तहरीर दी है।