फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Beaten with sticks, including five women and four crazy, serious

सिरफिरे ने चार महिलाओं समेत पांच को लाठियों से पीटा, गंभीर

Wed, 02 Nov 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Wed, 02 Nov 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
 Beaten with sticks, including five women and four crazy, serious
सोनौरागाऊपुर में सोमवार को एक सिरफिरे युवक ने एक परिवार पर लाठियां बरसाकर कई लोगों को जख्मी कर दिया। घटना में चार महिलाओं समेत पांच को चोटें आई हंै जिनका इलाज जिला अस्पताल में हो रहा है।गांव निवासी विजय प्रताप सिंह का मनबढ़ एवं दबंग किस्म का है।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर युवक ने राम लखन के दरवाजे पर उनके भतीजे अरुण कुमार पर लाठी डंडे से हमला कर दिया जिसमें भतीजा गंभीर रूप से घायल हो जमीन पर गिर पड़ा। उसकी चीख पुकार सुनकर बचाने दौड़ी मां गीता देवी, बहन लक्ष्मी, मीनाक्षी, भाभी सरिता को भी युवक ने लाठी डंडो से पीट कर घायल कर दिया। युवक की दबंगई से गांव में दहशत फैल गई।
विज्ञापन


सभी घायलों को सीएचसी ले जाया गया। जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि घायल अरुण के चाचा राम लखन की तहरीर पर राघवेंद्र सिंह उर्फ नीतेश पुत्र विजय प्रताप सिंह के खिलाफ जानलेवा हमला, एससीएसटी एक्ट व जान से मारने की धमकी आदि में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed